{"_id":"68d59582b3958919920a80b3","slug":"under-mission-shakti-asp-made-the-girl-students-aware-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138906-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति के तहत एएसपी ने छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति के तहत एएसपी ने छात्राओं को किया जागरूक
Fri, 26 Sep 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:54 AM IST
सार
सेमरियावां में एएसपी सुशील कुमार सिंह ने मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत विद्यालय की छात्राओं को सुरक्षा व महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया। दुधारा थाना क्षेत्र में नए मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन भी हुआ।
विज्ञापन
विस्तार
सेमरियावां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत बृहस्पतिवार को दुधारा थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में एएसपी सुशील कुमार सिंह छात्राओं को जागरूक किया।
उन्होंने कहाकि मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है। साथ ही दुधारा थाना नए मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन भी किया और एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा के छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा व महिला अपराधों के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), वीमेन पावर लाइन (1090), वीमेन हेल्पलाइन (181), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), साइबर हेल्पलाइन (1930), चाइल्ड लाइन (1098), स्वास्थ्य व एम्बुलेंस सेवा (102/108) और अग्निशमन सेवा (101)की जानकारी दी गई। इन नंबरों के पंफलेट भी वितरित किए गए। एएसपी ने छात्राओं में आत्मविश्वास भरते हुए सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और कहा कोई भी समस्या होने पुलिस की मदद निर्भीकता से मांगे।
इस दौरान सीओ अजय कुमार सिंह, एस ओ इंद्र भूषण सिंह, प्रबंधक मो. आसिम, सह प्रबंधक हाफिज मो. कासिम, अफजलुद्दीन, प्रधानाचार्या सलमा खातून, पुलिस कर्मी प्रतिमा, चांदनी, भीम कुमार, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।