{"_id":"6446bcf59806e7447c0fd566","slug":"uncontrolled-trolley-collided-with-a-car-one-injured-khalilabad-news-c-7-1-138372-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित ट्राॅली की कार से टक्कर, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित ट्राॅली की कार से टक्कर, एक घायल
Mon, 24 Apr 2023 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नोक्ता गांव के निकट रविवार की रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-टाली और कार की जोरदार टक्कर हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कार चालक को लोग सीएचसी नाथनगर ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
धनघटा थाना क्षेत्र के बेलदारी जोत गांव निवासी विनय कुमार सिंह किसी कार्य से अपनी कार से खलीलाबाद की तरफ जा रहे थे। वह नोक्ता गांव के निकट पहुंचे ही थे कि आगे चल रही बालू लदी ट्रॉली व ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।
पीछे आ रही कार उस टाॅली से भिड़ गई। कार चालक विनय सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई। राहगीरों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में भर्ती कराया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सदर चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर चौकी प्रभारी मुखलिसपुर घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क के किनारे करवाया। इस संबंध में इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।