{"_id":"6755f8ecc02a9fcd090c0859","slug":"uncontrolled-bike-collides-with-a-tree-one-dead-three-injured-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125122-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत, तीन घायल
Mon, 09 Dec 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
- जिगीना ताल के बैरहा मोड़ के पास हुआ हादसा
- बहन की शादी का सामान खरीदने जा रहा था
- एक ही बाइक पर सवार थे चार युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के संठी-उमरिया बाजार मार्ग पर शनिवार की देर रात जिगीना ताल के बैरहा मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार चार युवकों में एक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
ग्राम पंचायत सियर खुर्द के राजस्व गांव दुघराकला निवास उमाशंकर की बेटी शांति की शादी 10 दिसंबर को होनी है। शनिवार की देर शाम शादी का सामान खरीदने के लिए उमाशंकर का बेटा परमात्मा राजभर (22) गांव निवासी विशाल (22) पुत्र अरविंद राजभर, शनि (15) पुत्र विजय राजभर और रिश्तेदार महुली क्षेत्र के पीडिया निवासी शनि (25) पुत्र त्रिलोकी राजभर के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर संठी चौराहे पर गए हुए थे। घर लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ परिजनों को भी दी। घायलों को सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां देखने के बाद डॉक्टर ने परमात्मा पुत्र उमाशंकर को मृत घोषित कर दिया। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि परमात्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बहन की डोली उठने से पहले भाई की गई जान
- विदाई में देने के लिए आई बुलेट बन गई अभिशाप
धनघटा। 10 दिसंबर को बड़ी बेटी की शादी करने के तैयारी में जुटे दुघरा कला गांव निवासी उमाशंकर राजभर के परिवार पर शनिवार को देर रात विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। दुर्भाग्य यह कि जिस बुलेट को खरीदकर उमाशंकर बेटी को दहेज देने के लिए लाए थे। उसी बाइक से बेटे की जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
उमाशंकर राजभर की बेटी शांति की शादी 10 दिसंबर को होनी है। शादी को सकुशल संपन्न करने के लिए उमाशंकर का पूरा परिवार तैयारी में जुटा था। शादी का सामान खरीदने के लिए उमाशंकर का बेटा परमात्मा शनिवार को देर शाम संठी चौराहे पर उसी बुलेट बाइक से गया था जो शादी में दहेज देने के लिए लाई गई है। सामान खरीदने के बाद उधर से देर रात चार लोगों के साथ बाइक पर सवार होकर जब घर आ रहा था तो रास्ते में हादसे का शिकार हो गया, जिसमे परमात्मा की जान चली गई। परमात्मा के घर खुशी के माहौल में जब विपत्ति का संदेश पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। मृतक के मां-बाप अचेत होकर गिरे पड़े। वहीं बहन का रो-रोकर बुरा हाल था।