{"_id":"628138d65c691f654e4ed630","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-pole-two-injured-khalilabad-news-gkp4369737115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल से टकराई अनियंत्रित बाइक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल से टकराई अनियंत्रित बाइक, दो घायल
विज्ञापन
पोल से टकराई अनियंत्रित बाइक, दो घायल
धनघटा। रविवार की शाम धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर रुपिन गांव के पास सड़क के किनारे स्थित बिजली के पोल से अनियंत्रित बाइक टकरा गई। बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बस्ती जिले के लालगंज निवासी 20 वर्षीय जिलाजीत और 60 साल के रामजीत एक बाइक पर सवार होकर खलीलाबाद से धनघटा की तरफ आ रहे थे। जब वे रूपिन के पास पहुंचे तो सड़क के किनारे खड़े विद्युत पोल से अनियंत्रित बाइक टकरा गई।
इस हादसे में दोनों लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए। एसओ धनघटा विनय पाठन ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।