फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   "Umeed" will improve the career of 10th and 12th class students

Sant Kabir Nagar News: ''उम्मीद'' संवारेगा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का कॅरिअर

Fri, 09 May 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 09 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
"Umeed" will improve the career of 10th and 12th class students
संतकबीरनगर। जिले में पढ़ाई कर रहे 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को भविष्य संवारने की सभी जानकारी एक क्लिक से मुहैया हो जाएगी। कॅरिअर को लेकर विद्यार्थियों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने इंटर कॉलेजों में उम्मीद कॅरिअर पोर्टल की शुरुआत की है, जो विद्यार्थियों को कॅरिअर के मार्गदर्शन के साथ रोजगार के अवसरों की जानकारी भी देगा। सभी सुविधाएं विद्यार्थियों को मोबाइल पर एक क्लिक से उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

उम्मीद कॅरिअर पोर्टल पर विद्यार्थियों के लिए 10वीं और 12वीं के बाद के सभी संभावित कोर्स, उनमें संभावनाएं, आवश्यक विषय और अध्ययन के जगहों की विस्तृत जानकारी मिलेगी। साथ ही विद्यालयों में कॅरिअर क्लब भी गठित किए जाएंगे और कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम के साथ-साथ रोजगार मेले भी आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों की प्रोफाइल पंख पोर्टल पर तैयार की जाएगी और उसी के अनुरूप उन्हें कोर्स और अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कोर्स की संभावनाएं पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगी। पोर्टल तीन चरण पर तैयार किया जाएगा। पहले चरण में कॅरिअर गाइडेंस पोर्टल, दूसरे में ट्रेनिंग सेशन और तीसरे में विद्यार्थियों की काउंसिलिंग हेल्पलाइन नंबर की मदद से की जाएगी। यहां पर विशेषज्ञ विद्यार्थियों से बातचीत कर सुझाव देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
555 से अधिक विकल्प दिए

उम्मीद कॅरिअर पोर्टल पर विज्ञान, वाणिज्य, कला, इंजीनियरिंग, विधि, गणित जैसे क्षेत्रों से जुड़े 555 से अधिक विकल्प दिए गए हैं। विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में प्रवेश के लिए क्या पढ़ाई करनी होगी। कहां दाखिला लेना होगा और कैसे तैयारी करनी है, जैसी सभी जानकारी मुहैया कराई गई है। विद्यार्थी अपनी पसंद के मुताबिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

कोठ

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॅरिअर पोर्टल की शुरुआत की गई है। पोर्टल पर विभिन्न क्षेत्र के अवसर के बारे में जानकारी मुहैया कराई गई है। मोबाइल एप पर विद्यार्थियों को आसानी से जानकारी मिल सकेगी।
-हरिशचंद नाथ डीआईओएस, संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed