फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two youths riding a bike were crushed by a truck, died

Sant Kabir Nagar News: बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत

Thu, 01 Aug 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike were crushed by a truck, died
- बेलहर क्षेत्र के अकोलिया के पास हुआ हादसा, अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलटा
विज्ञापन

- चालक फरार, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

बेलहर। क्षेत्र के अकोलिया के पास बृहस्पतिवार की दोपहर में बाइक सवार दो युवकों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इसके साथ ही आम लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है और जांच-पड़ताल कर रही है।
बेलहर खुर्द निवासी सर्वेश (22) पुत्र अनुरागी गांव के ही किशना (20) पुत्र बुझारत के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक से किसी काम से बेलवा सेंगर जा रहा था। दोनों अभी बेलहर क्षेत्र के अकोलिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि रुधौली की तरफ से आ रहे आम लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में तेज ठोकर मार दी। बाइक सवार सर्वेश और किशना सड़क पर गिर गए और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


दोनों घायल युवकों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई। जानकारी के बाद दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे ने पल भर में छीन लीं खुशियां
बेलहर। बेलहर कला के बेलहर खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को दो युवकों की मौत से मातम छा गया। गांव और आसपास के लोग सर्वेश और किशना के परिजनों को ढांढ़स बंधाते रहे। सर्वेश मां-बाप का इकलौता बेटा था। 19 जून को मंझरिया पठान गांव में उसकी शादी हुई थी। घर में खुशी का माहौल था। हादसे से एक रोज पहले बुधवार को सर्वेश की पत्नी विदा होकर मायके गई थी। बृहस्पतिवार को हादसे ने इस परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। मां जयमती सर्वेश को याद करके बार-बार बेहोश हो जा रही है। कहती है कि, अनहोनी की जरा भी आशंका होती तो बेटे को बाइक लेकर बेलवा सेंगर नहीं जाने देती। किशना के परिवार में भी चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed