{"_id":"66d61c641c3e89740d0574b4","slug":"two-youths-returning-after-fishing-were-crushed-by-a-car-died-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-120121-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मछली पकड़ कर लौट रहे दो युवकों को कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मछली पकड़ कर लौट रहे दो युवकों को कार ने रौंदा, मौत
Tue, 03 Sep 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
- कोतवाली क्षेत्र के आमी नदी पुल के पास हुई घटना
- एक साथ दो युवकों की मौत से परिवारों में मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर स्थित आमी नदी से सोमवार की सुबह मछली पकड़ कर लौट रहे दो युवकों को हाईवे पर कार ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने युवकों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
जानकारी के मुताबिक रसूलाबाद निवासी सोनू निषाद (35) पुत्र दशरथ और मोहन निषाद (24) पुत्र स्वर्गीय रामस्वारत सोमवार की सुबह मगहर स्थित आमी नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे। सुबह सात बजे के आसपास आमी नदी पुल स्थित हाईवे पर जैसे ही पहुंचे उसी दौरान बस्ती से गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही कार ने रौंद दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनाें को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मगहर स्थित हाइवे पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मासूमों के सिर से उठ गया पिता का साया
- पत्नी सोनी निषाद का रो-रोकर बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। मगहर के मोहल्ला मोहनलालपुर निवासी दो युवकों की सड़क हादसे में मौत के बाद चार मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। वही एक मां के बुढ़ापे की लाठी भी घटना में छिन गई।
सभासद अतुल श्रीवास्तव व पूर्व सभासद त्रिलोकीनाथ वर्मा ने बताया कि हादसे से मोहल्ला ही नहीं पूरा नगर गमगीन है। मृतक सोनू के चार मासूम बच्चे हैं। जिनमें बड़ा बेटा आयुष (10), पुत्री अंशिका (8), बेटा पीयूष (6) छोटा बेटा चंदू (4) का है। मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी सोनी निषाद व परिजनों का घटना की जानकारी के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। सोनू ही परिवार का कमाऊ सदस्य था जो मछली पकड़ कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
मोहन की मौत से छिनी मां के बुढ़ापे की लाठी
मृतक मोहन निषाद अभी अविवाहित था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह भी मछली पकड़ता था। मोहन की मौत से मां बदहवास हो गई हैं। उनके बुढ़ापे की लाठी भी छिन गई। घटना के बाद से ही दोनों मृतकों के घरों पर शुभचिंतक पहुंच कर परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने में जुट गए।