{"_id":"65c665c002bacb98fb0e858d","slug":"two-youths-on-bike-seriously-injured-after-colliding-with-dog-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-109558-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कुत्ते से टकराकर बाइकसवार दो युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कुत्ते से टकराकर बाइकसवार दो युवक गंभीर
Fri, 09 Feb 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। जनपद के महुली थाना क्षेत्र के महुली झिगुरापार मार्ग पर शहीद बाबा मजार के पास शुक्रवार की देर शाम कुत्ते से टकराकर महादेव गांव निवासी बाइक सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग घायलों को उपचार के लिए निकट के अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें सीएससी नाथनगर भेज दिया गया।
शुक्रवार की शाम 06:30 बजे महादेव गांव निवासी परमजीत पुत्र केवल और रोहित पुत्र हरीश एक बाइक पर सवार होकर घर से महुली बाजार करने जा रहे थे। दोनों महुली झिगुरापार मार्ग पर महुली भोले शहीद बाबा की मजार के पास पहुंचे। उसी दौरान अचानक सामने आए कुत्ते से टकराकर दोनों युवक गंभीर रूप से गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग उन्हें तत्काल निकट के अस्पताल ले गए। जहां स्थिति गंभीर देख दोनों को सीएचसी नाथनगर भेज दिया गया है।