{"_id":"634068412ab20660e7733cb7","slug":"two-youths-attacked-with-sharp-weapons-during-idol-immersion-khalilabad-news-gkp453175592","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का बयान लेती बखिरा पुलिस।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला
पांच लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बखिरा(संतकबीरनगर)। ढोढ़या स्थित बखिरा झील में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बृहस्पतिवार देर शाम कुछ लोगों ने दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी और सीओ ने जिला अस्पताल में घायलों का हाल जाना। देर रात पुलिस ने पांच आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया।
बारिश की वजह से बखिरा कस्बे की मूर्तियों का विसर्जन दशहरा के दिन नहीं हो पाईं थीं। बृहस्पतिवार को मूर्तियों का विसर्जन बखिरा झील में किया जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों में मारपीट हो गई। पीड़ित अनूप व अरुण का आरोप है कि वह लोग मूर्ति विसर्जन के लिए शाम पांच बजे ढोढ़या गए थे। कस्बे के मनीष, बैजनाथ समेत चार लोगों ने पुरानी रंजिश में उन दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
आननफानन परिजन घायलों को जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने अरुण सिंह के पेट में बीस व सिर में पांच टांके लगाए। पीड़ित परिजनों ने घटना से बखिरा के एसओ को देर रात अवगत करा दिया था। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि मामले में मनीष, बैजनाथ समेत पांच आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।