फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two sides clashed over construction of Khadanja, four injured

Sant Kabir Nagar News: खड़ंजा निर्माण पर भिड़े दो पक्ष, चार घायल

Wed, 25 Jan 2023 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over construction of Khadanja, four injured
महुली थाना क्षेत्र के लखनापार गांव में खंड़जा लगाने के दौरान हुई विबाद के पहुंची महुली पुलिस।सं? - फोटो : KHALILABAD
खड़ंजा निर्माण पर भिड़े दो पक्ष, चार घायल
विज्ञापन

प्रधान समेत आठ नामजद और पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के लखनापार में बुधवार को खड़ंजा निर्माण के दौरान प्रधान और दूसरा पक्ष में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर की पुलिस से भी कुछ लोग उलझ गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने प्रधान समेत आठ नामजद और पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
लखनापार निवासी मनोज कुमार ने बताया कि गांव में उसकी भूमिधरी की जमीन खाली पड़ी है। लोग उससे होकर आते-जाते हैं। आरोप है कि उसकी जमीन पर प्रधान खड़ंजा लगवाना चाहते हैं। मंगलवार को तहसील प्रशासन की टीम पहुंची थी। उसकी भूमि को चिह्नित किया था। मौके पर मौजूद प्रधान के समक्ष कहा था कि उसकी सहमति के बाद ही ग्राम पंचायत उक्त भूमि पर खड़ंजा लगा सकता है।
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार को बगैर उसकी सहमति के ही प्रधान खड़ंजा लगवाने लगे। सूचना दी गई तो डायल 112 नंबर की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में जब एतराज किया तो उक्त लोग भड़क गए। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे भाई सुनील को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सीओ दीपांशी राठौर मौके पर पहुंचीं और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर संतोष मिश्र ने बताया कि लखनापार गांव में ग्राम प्रधान की ओर से खड़ंजा लगवाने के दौरान भूमिधर और प्रधान पक्ष में मारपीट हुई। विवाद के दौरान पुलिस से कुछ लोगों के उलझने की बात गलत है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्रधान किशुन पाल, अभिषेक पाल उर्फ बिहारी पाल, बंटी पाल, कन्हैया लाल, लालचंद्र, महजिदे, हबीब, अनिल निवासी लखनापार व पांच अज्ञात पर बलवा, घर में घुसकर मारपीट, जानमाल धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed