{"_id":"635d6c04ef9cac1e517bc66e","slug":"two-sides-clashed-in-molestation-dispute-seven-injured-khalilabad-news-gkp4555299104","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात घायल
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों से दस लोगों पर दर्ज किया केस
बखिरा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ शनिवार को रास्ते में गांव के युवक ने छेड़खानी की। उलाहना देने जब पीड़ित परिजन आरोपी के घर गए तो कहासुनी के बाद बात बढ़ गई। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। सात लोग घायल हो गए।
पुलिस ने इस ममाले में एक पक्ष की ओर से आरोपी दंपती समेत पांच लोगों पर बलवा, मारपीट, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। दूसरे पक्ष की ओर से पिता-पुत्र समेत पांच पर मारपीट एवं एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि 17 वर्षीय बेटी शनिवार सुबह नौ बजे ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इस दौरान गांव के आरोपी युवक ने बेटी से अश्लील हरकत की। बेटी के विरोध करने पर दुपट्टा खींच लिया।
घटना से आहत होकर बेटी घर पहुंच कर पूरी बात बताई। उलाहना देने उसके दो बेटे गए। आरोप है कि विपक्षियों ने ललकारते हुए लाठी-डंडे से दोनों बेटों पर हमला कर दिया। दोनों बेटों का सिर फूट गया। एक बेटे के बाएं पैर की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष का आरोप है कि पुरानी रंजिश की वजह से शनिवार को प्राथमिक विद्यालय के सामने गांव के कुछ लोगों ने उसे व परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पांच लोगों को चोटे आईं। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।