फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two sides clash, FIR registered against 22 people

Sant Kabir Nagar News: दो पक्षों में मारपीट, 22 पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 28 Apr 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two sides clash, FIR registered against 22 people
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के थरौली गांव में आरओ प्लांट संचालक से शनिवार शाम पानी सप्लाई के दौरान कुछ लोगों ने घेरकर मारपीट की। जान बचाकर घर पहुंचे पीड़ित के घर में आरोपियों ने 10-15 लोगों के साथ धावा बोल दिया और परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हुए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित नीरज दूबे ने थाना मेंहदावल में दी तहरीर में बताया कि उनका आरओ पानी का प्लांट है। वह शनिवार की शाम को पानी सप्लाई करने जा रहे थे। आरोप है कि ढोढ़वा चौराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर राकेश यादव व परमात्मा ने गालियां दीं और कार से उतरकर मारने लगे।
विज्ञापन

वह जान बचाकर घर की तरफ भागे। तहरीर के अनुसार, घर पहुंचने पर राकेश यादव, रमेश यादव, भोलू यादव, परमात्मा, झीनक यादव, आशुतोष, अमन यादव व 10-15 अज्ञात लोग लाठी-सरिया लेकर गालियां देते हुए घर में घुस आए। हमलावरों ने नीरज दूबे, उसके भाई राकेश दूबे व उमाकांत दूबे को मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में राकेश दूबे का सिर फोड़ दिया गया और सरिया से मारकर कान फाड़ दिया। नीरज व उमाकांत को भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने बताया कि शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी फरार हो गए।

थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों तरफ से लोग घायल हुए हैं। जिन्हें ज्यादा चोटें आई थीं उनकी प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed