{"_id":"66d35c368ca90766d50d8eef","slug":"two-samples-taken-notice-to-six-shopkeepers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-120048-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो नमूने लिए, छह दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो नमूने लिए, छह दुकानदारों को नोटिस
Sat, 31 Aug 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने मेंहदवाल स्थित नौ खाद की दुकानों पर मारा छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। किसानों को गुणवत्ता पूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराने और उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए शनिवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने खाद बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण। इस दौरान दो नमूने लेने के साथ छह दुकानदारों को नोटिस दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उर्वरकों की गुणवत्ता, नियंत्रण एवं कालाबाजारी रोकने के लिए तहसील मेंहदवाल स्थित नौ प्रतिष्ठानों में छापा मारा गया। इस दौरान दो नमूने लेकर छह दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। जिनमें एग्री जंक्शन अब्बासगंज, चौधरी खाद बीज भंडार मंडेरी, नागेंद्र यादव खाद भंडार बभनी बाजार, लकी बीज भंडार देवकली, डीसीएफ देवकली आदि दुकानों को नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा जायसवाल खाद भंडार कौवाठोर से एक एसएसपी का नमूना और मोतीलाल खाद भंडार से एक पोटाश का नमूना लिया गया।