{"_id":"6711512670979acce10ad16d","slug":"two-police-personnel-including-tameshwarnath-outpost-incharge-suspended-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122433-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मी सस्पेंड
Thu, 17 Oct 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
- कोतवाली क्षेत्र के केरमुआ गांव में नवरात्र के सप्तमी के दिन दो पक्षों में हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नवरात्र सप्तमी के दिन शाम को कोतवाली क्षेत्र के केरमुआ माफी गांव में जुलूस के दौरान दाे पक्षों में विवाद हो गया था। इस मामले में लापरवाही मिलने पर एसपी ने चौकी इंचार्ज तामेश्वरनाथ अशोक कुमार दुबे एवं सिपाही मनीष को निलंबित कर दिया। केरमुआ गांव में नवरात्र पूजा के सप्तमी दिन जुलूस निकाला गया था। जुलूस में पताका उतारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और किसी तरह से मामले को शांत कराया। गांव में एसडीएम, सीओ और कोतवाल समेल अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली थी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 11 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को जेल भेज दिया था। मामले में एसपी सत्यजीत गुप्ता ने लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज तामेश्वरनाथ अशोक कुमार दुबे व सिपाही पंकज को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियोंं में हड़कंप मचा हुआ है।