{"_id":"6a08b7749d1c90412a00c17c","slug":"two-people-including-a-woman-were-attacked-over-a-land-dispute-an-fir-was-lodged-against-three-people-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-150619-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में महिला समेत दो पर हमला, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में महिला समेत दो पर हमला, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पायलपार गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पायलपार गांव निवासी अंजनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बंटवारे की विवादित जमीन पर आरोपी पक्ष दीवार खड़ी कर रहा था। विरोध करने पर 14 मई की शाम करीब पांच बजे राजकुमार, प्रमिला और चंदन ने धारदार हथियार और कुदाल लेकर हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति विमलेश यादव को भी मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिवार ने किसी तरह भागकर जान बचाई और डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस सहायता ली।
विज्ञापन
एसओ जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव को सौंपी गई है।