{"_id":"5f5501338ebc3e2b88611e0e","slug":"two-party-infornt-for-samsan-land-khalilabad-news-gkp3645232106","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान की भूमि को लेकर दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान की भूमि को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्मशान की भूमि को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
- तहसीलदार ने रोकवाया निर्माण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। रविवार को दुधारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बन्नी में श्मशान भूमि के बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने- सामने हो गए। एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार खलीलाबाद पुलिस कर्मियों के साथ को मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने भूमि विवाद निस्तारण तक निर्माण कार्य रोकवा दिया है।
शनिवार को सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने बन्नी गांव के चौपाल में दोनों पक्षों से बात करके दो बिस्वा 11 धुर जमीन पर श्मशान निर्माण कराने को प्रधान से कहा था। श्मशान के बगल में ग्राम समाज की भूमि पर कानूनी प्रक्रिया के बाद निर्माण कराने को कहा। विधायक ने बाउंड्रीवाल निर्माण की आधारशिला भी रखी थी। रविवार को प्रधान जुनैद अहमद ने श्मशान की भूमि दो बिस्वा 11 धुर से आगे ग्राम समाज की भूमि पर बाउंड्रीवाल निर्माण शुरू किया तो विपक्षी ने एसडीएम को सूचना दे दी। गांव निवासी अब्दुल हमीद का आरोप है कि श्मशान की भूमि दो बिस्वा 11 धुर है। जबकि प्रधान इसके अतिरिक्त नौ बिस्वा से अधिक अन्य भूमि पर बाउंड्री करवा रहे हैं। जबकि ग्राम प्रधान जुनेद अहमद का आरोप है कि दो बिस्वा 11 धुर के अतिरिक्त वहां पर बाकी जमीन ग्राम समाज की पुरानी परती भूमि है। गांव के चौहान बिरादरी के लोग शव को यही दफन करते हैं। रविवार को दोपहर बाद पूरे जमीन पर निर्माण कार्य होता देख शिकायतकर्ता ने डायल 100 पर कॉल कर दिया। जिस पर पुलिस एवं चौकी इंचार्ज बाघनगर मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। तहसीलदार शशांक शेखर राय ने कहा कि विपक्षी से कागजात लेकर कार्यालय उपस्थित होने को कहा गया है। सोमवार को भूमि की पैमाईश कराई जाएगी। तब तक के लिए निर्माण कार्य को रोकवा दिया गया है।