फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two parties fight over DJ playing, case filed against seven

Sant Kabir Nagar News: डीजे बजाने पर दो पक्षों में मारपीट, सात पर केस

Thu, 28 Mar 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 28 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two parties fight over DJ playing, case filed against seven
-धनघटा क्षेत्र के तुर्कवलिया नायक गांव का मामला
विज्ञापन

- पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर पर शुरू की कानूनी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के तुर्कवलिया नायक गांव में होली में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों जमकर मारपीट हुई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लाेगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही मारपीट में घायल हुए लोगों को मेडिकल परीक्षण अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक एक पक्ष के रामभवन ने शिकायत में बताया कि गांव के विपक्षी मनबढ़ किस्म के व्यक्ति हैं। जमीन के विवाद को लेकर विपक्षी लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। बीच बचाव में आए परिवार के रामभजन, अशोक, संध्या, सुनीता, राजन व शीतल को गाली देते हुए मारा-पीटा। साथ ही जानमाल की धमकी देते हुए मोबाइल फोन भी तोड़फोड दिए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की लक्ष्मीना ने बताया कि उनकी बेटी भाई को खाना खाने के लिए बुलाने जा रही थी। रास्ते में विपक्षी डीजे बजा रहे थे। डीजे की आवाज को कम करने के लिए कहने पर पुत्री को मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर अन्य परिजनों के साथ जब वह पहुंची तो उनके घर की महिलाओं ने मारपीट कर घायल कर दिया। सभी ने जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक पक्ष के राजेश, भालचंद, सिकंदर व सोनू व दूसरे पक्ष के अशोक, दुर्गेश व राजन के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके मारपीट में घायलों को पुलिस निगरानी में दवा इलाज के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed