फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two parties face each other in Durga pandal dispute

Sant Kabir Nagar News: दुर्गा पंडाल के विवाद में दो पक्ष हुए आमने-सामने

Fri, 13 Oct 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 13 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two parties face each other in Durga pandal dispute
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के अतरी नानकार गांव में दुर्गा पंडाल बनाने को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष आंबेडकर पार्क की जमीन होने का दावा कर रहा था तो दूसरा पक्ष उस जमीन पर नवरात्र में पारंपरिक दुर्गा पंडाल की बात कह रहा था। सूचना पर तहसीलदार और एसएसआई गांव में पहुंचे और मामले को शांत कराया। दुर्गा पंडाल बनाने के आश्वासन पर समझौता कराया।
विज्ञापन




अतरी नानकार में गांव के पश्चिम में एक जमीन पर बुद्ध बिहार आंबेडकर पार्क का निर्माण हुआ है। इसी जमीन के हिस्से में लोग नवरात्र के दौरान दुर्गा मूर्ति स्थापित कर करीब छह वर्षों से पूजा-पाठ करते आ रहे थे। बृहस्पतिवार को जब लोग उसी पुराने स्थान पर पंडाल बनाने के लिए पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध दर्ज करया और आंबेडकर पार्क की जमीन होने का दावा करने लगे। दोनों पक्षों में तकरार बढ़ने लगी। किसी ने प्रकरण की सूचना थाना व तहसील प्रशासन को दे दी। इस पर पुलिस व वह राजस्व कर्मी मामले की गंभीरता को लेकर विवादित स्थल पर पहुंच गए। तहसीलदार आनंद ओझा ने राजस्व कर्मियों से भूमि के प्रकार को जाना तो वह जमीन नवीन परती के रूप में दर्ज है। इस पर किसी का स्वामित्व नहीं है। जबकि थाने से मंगाए गए त्योहार रजिस्टर में उन्होंने पाया कि इस गांव का दुर्गा पंडाल काफी वर्षों से किसी स्थान पर बनता आ रहा है। मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया, जहां पर दोनों पक्षों में आपसी सहमति हुई कि दुर्गा पंडाल पारंपरिक स्थान पर ही रहेगा।
विज्ञापन




इंसेट



धर्मसिहवा थाना क्षेत्र के अतरी नानकार में दुर्गा पूजा में मूर्ति स्थापना को लेकर कुछ लोगों में विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर तहसीलदार को भेजकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है। -अरुण कुमार, एसडीएम, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed