फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two more health workers found corona infected

Sant Kabir Nagar News: दो और स्वास्थ्य कर्मी मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 19 Apr 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 19 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two more health workers found corona infected
संतकबीरनगर। कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को दो और स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों की लैब में तैनाती थी। दूसरी ओर, पूर्व में संक्रमित मिले छह लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। हालांकि, अब भी जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 16 है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में बीएसएल-2 लैब में तैनात स्वास्थ्य कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। सीएससी हैंसर बाजार में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। होम आइसोलेशन में रहते हुए छह संक्रमितों कीे रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आई। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि बुधवार को दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों स्वास्थ्य कर्मी हैं।
विज्ञापन

266 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। अगर जाना पड़े तो मास्क जरूर लगाए और शारीरिक दूरी का पालन करें, जिससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी को दिक्कत आती है तो वह कोरोना जांच अवश्य कराए। उन्होंने बताया कि जो लोग कोरोना संक्रमित हैं, उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। उनकी नियमित रूप से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed