{"_id":"6744e09361fd7c30c5007661","slug":"two-killed-three-injured-in-direct-collision-between-two-bikes-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124400-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की सीधी टक्कर में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की सीधी टक्कर में दो की मौत, तीन घायल
Tue, 26 Nov 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
कांटे। खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे स्थित कांटे-मुंडेरवा मार्ग पर रविवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की जिला अस्पताल और दूसरे की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हादसे में तीन घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं दूसरे मृतक का गोरखपुर में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी पुष्टि कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने की है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सेहरी भैसा गांव निवासी राम अशोक चौधरी (28) पुत्र हरिशचंद की कांटे-मुंडेरवा मार्ग पर धुलाई सेंटर है। देर रात वह गोविंद निवासी भुसवामऊंर थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती के साथ शादी समारोह से बाइक से लौट रहे था। अभी वह कांटे के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे बाइक सवार ने तेजी से टक्कर मार दी। मौके पर राम अशोक की मौत हो गई जबकि साथी गोविंद घायल हो गया।
वहीं दूसरे बाइक पर सवार विनय निवासी नरसिंहपुर थाना दुधारा, सिराज अहमद निवासी बेला और गोलू निवासी सिसवा थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मृतक का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सोमवार को दिन में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल विनय (17) पुत्र सुभाष निवासी नरसिंहपुर थाना दुधारा की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में राम अशोक चौधरी निवासी भैंसा सेहरी एवं विनय निवासी नरसिंहपुर थाना दुधारा की मौत हो गई है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ो