फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two including woman arrested with stolen goods

Sant Kabir Nagar News: चोरी के सामान के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

Fri, 27 Oct 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 27 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two including woman arrested with stolen goods
धनघटा। महुली पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसरापार गांव के पास से एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद किए।
विज्ञापन

एसओ अनिल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के भीटी हरदो गांव में 12 अगस्त की रात में शोभा यादव पत्नी प्रह्लाद यादव घर में अकेली थी। इसी दौरान चोर घर में घुसकर कीमती सामान, आभूषण और मोबाइल फोन उठा ले गए थे। इसी तरह महुली कस्बा के उत्तर चौराहा के निकट पानी के टंकी के पास स्थित धर्मेन्द्र पुत्र बलई के घर में नकब लगाकर जेवरात, नकदी चोरी हुआ था। एसओ ने बताया कि दरोगा प्रवीण कुमार को सूचना मिली कि उसरापार गांव के निकट महिला और एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े हैं। किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने घेर कर उन्हें पकड़ा। तलाशी में उनके पास से दोनों स्थानों से चोरी गए जेवरात में एक जोड़ी पायल, एक जोड़ा टप्स, एक अंगूठी, मोबाइल फोन बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने चोरी की बात कुबूल की। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए चोर का नाम आकाश, प्रमिला पत्नी अच्छे लाल निवासीगण बरईपार थाना सहजनवा जिला गोरखपुर है। उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed