{"_id":"672bc14b8be7f29d140d4eb4","slug":"two-hour-proficiency-exam-50-questions-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123383-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो घंटे की निपुण परीक्षा, 50 सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो घंटे की निपुण परीक्षा, 50 सवाल
विज्ञापन
- 22 व 23 नवंबर को आयोजित होगी निपुण एसेसमेंट परीक्षा
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों के कक्षा-एक से आठ तक के विद्यार्थियों की निपुण परीक्षा 22 और 23 नवंबर को होनी है। इसमें दो घंटे का समय दिया गया है, और कुल 50 सवाल होंगे। इसका जवाब बच्चों को देना है। इसके साथ ही ओएमआर शीट को दो माह तक सुरक्षित रखनी होगी।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन कक्षा-एक से तीन तक के बच्चे हिंदी व गणित, दूसरे दिन कक्षा -चार से पांच तक के विद्यार्थी हिंदी, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण अध्ययन और कक्षा-छह से आठ तक के विद्यार्थी हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्नों को हल करेंगे। दोनों दिन परीक्षा सुबह 9:30 बजे से होगी।
एक से तीन तक 121 प्रश्न, कक्षा-चार व पांच के 30 प्रश्न और कक्षा छह, सात व आठ के प्रशन पत्र में विद्यार्थियों के लिए 50 सवाल होंगे। बताया कि परीक्षा को नकल विहीन करने के लिए टीम लगाई जा रही है। कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र विद्यार्थियों को दिया जाएगा। ओएमआर शीट स्कैन करने के बाद विद्यालय में दो माह तक सुरक्षित रखी जाएगी। इन्हें परख एप के माध्यम से स्कैन कर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षक की ओर से कक्षा-चार से आठ तक की छात्र-छात्राओं को प्रश्न पत्र ओएमआर शीट वितरित करने के बाद शीट भरने के तरीके के बारे में उदाहरण के रूप में बताया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को नौ अंक की छात्र परिचय पत्र संख्या भी भरनी होगी।