{"_id":"67bf57333697da0d320b60b4","slug":"two-girl-students-who-went-to-appear-for-high-school-board-exams-are-missing-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-129150-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देने गईं दो छात्राएं लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देने गईं दो छात्राएं लापता
Wed, 26 Feb 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव की रहने वाली हाईस्कूल की छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए घर से निकली और घर नहीं लौटी। इस मामले में दो अलग-अलग गांव के रहने वाले दो आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है।
धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है की उनकी 16 वर्षीय बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए 24 फरवरी को घर से निकली। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की जाने लगी, लेकिन पता नहीं चला।
लोगों ने बताया कि जब छात्रा परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आई तो कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पोपया गांव निवासी मनीष राजभर उसे अपने साथ लेकर गया है।
दूसरी घटना धनघटा क्षेत्र के एक अन्य गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देने के लिए क्षेत्र के केंद्र पर गई हुई थी। परीक्षा देने के बाद वह भी केंद्र से बाहर आने के बाद लापता हो गई। इस मामले में भी किशोरी की मां ने बगल के गांव के निवासी युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर भाग ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर उक्त दोनों आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर किशोरी की तलाश में जुट गई है।