फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two fuel tanks of Jaguar aircraft fell in the field in Santakbirnagar

Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर में खेत में गिरे जगुआर विमान के दो फ्यूल टैंक

Tue, 25 Jul 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 25 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two fuel tanks of Jaguar aircraft fell in the field in Santakbirnagar
कोतवाली इलाके के बंजरिया गांव के सीवान में गिरे फ्यूल टैंक को सील करते पुलिसकर्मी और देखते गांव
-गोरखपुर एयरफोर्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फ्यूल टैंकों को साथ ले गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। झीनखाल बंजरिया में धान के खेत में सोमवार दोपहर जगुआर प्लेन के दो फ्यूल टैंक गिरे। टैंक गिरा देख खेत में काम कर रहे किसान और मजदूर भाग खड़े हुए। थोड़ी देर में मौके पर काफी लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। कुछ देर बाद एयरफोर्स के अफसर गोरखपुर से पहुंचे और फ्यूल टैंकों को अपने साथ ले गए।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1:40 बजे बंजरिया के सिवान में बघौली निवासी अनिल राय के धान के खेत में मजदूर पानी भर रहे थे। अनिल भी वहीं थे। इसी दौरान एक-एक करके दो बार तेज आवाज हुई। जब लोगों ने उधर देखा तो मिसाइल जैसी कोई चीज गिरी पड़ी थी। कहीं उसमें विस्फोट न हो जाए इस डर से लोग दूर जाकर खड़े हो गए। कुछ लोगों ने कहा कि मिसाइल गिरी है तो कुछ ने कहा कि राॅकेट गिरा है।
विज्ञापन

बात फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसपी सत्यजीत गुप्त, एडीएम जय प्रकाश, एएसपी संतोष सिंह, एसडीएम शैलेश दुबे, कोतवाल सर्वेश राय पहुंचे और फ्यूल टैंक के पास लगी भीड़ को हटाकर बैरिकेडिंग कराई। एसपी ने बताया कि बंजरिया गांव के सिवान के खेत में गिरे जगुआर प्लेन के दो फ्यूल टैंक को एयरफोर्स के अधिकारी ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed