{"_id":"69139229eb0455c85c039e7e","slug":"two-fertilizer-shops-suspended-two-shopkeepers-received-notice-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-141086-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उर्वरक की दो दुकानें निलंबित दो दुकानदारों को मिला नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उर्वरक की दो दुकानें निलंबित दो दुकानदारों को मिला नोटिस
Wed, 12 Nov 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को सेमरियावां और खलीलाबाद ब्लाॅक की उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। गड़बड़ी पाए जाने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया।
संयुक्त कृषि निदेशक बस्ती मंडल राम बचन राम ने जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सर्वेश कुमार यादव के साथ सेमरियावा, खलीलाबाद क्षेत्र के बीज एवं उर्वरक प्रतिष्ठानों, सहकारी समिति एवं निजी उर्वरक दुकानों पर डीएपी, एनपीके, एसएसपी, यूरिया की उपलब्धता आदि की जांच की। टीम को देखते ही साधन सहकारी समिति बुधाकला और एग्री जंक्शन कांटे काे बंद कर संचालक भाग खड़े हो गए। टीम ने लाइसेंस निलंबित करते हुए एआर कोऑपरेटिव को कार्रवाई के लिए कह दिया।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि चौधरी खाद भंडार किनौना और संतोष खाद भंडार किनौना को स्टॉक बोर्ड, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न होने से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। राजकीय कृषि बीज भंडार खलीलाबाद में भी बीज की उपलब्धता थी। प्रभारी ने बताया कि आज ही बीज आया है। पॉस मशीन में फीडिंग कराई जा रही है।