{"_id":"5d4ef11e8ebc3e6ce04cb58c","slug":"two-died-in-road-accident-khalilabad-news-gkp317248422","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की हुई मौत, बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की हुई मौत, बच्ची घायल
विज्ञापन
मेंहदावल सीएचसी में मृतक मोहम्मद शाहिद के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : KHALILABAD
अनियंत्रित ट्रक की चपेट मे आने से दो की मौत, एक घायल
- मेंहदावल थानाक्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर सुबह में हुआ हादसा
- पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल/नंदौर। शनिवार की सुबह बीएमसीटी मार्ग पर नंदौर की तरफ से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के चलते हुआ। मेंहदावल थाना क्षेत्र के महदेवा गांव के सामने हुए हादसे की खबर से इलाके के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को मेंहदावल पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है।
मेंहदावल थानाक्षेत्र अंतर्गत बीएमसीटी मार्ग पर सुबह करीब छह बजे एक ट्रक गिट्टी लादकर आ रहा था। बताया जा रहा है कि महदेवा गांव के मोड़ के समीप अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसी वक्त नंदौर निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद शाहिद पुत्र मोहम्मद याकूब टहलने के लिए महदेवा गांव के सीवान की तरफ जा रहे थे। बीएमसीटी मार्ग की पूरब पटरी से आ रहे मोहम्मद शाहिद इस अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद चालक तेजी से ट्रक लेकर भागने की कोशिश किया तो करीब 100 मीटर आगे नंदौर चौराहे पर चाय की दुकान चलाने वाले कुसम्हा गांव निवासी 42 वर्षीय रामदास यादव पुत्र बैजनाथ को टक्कर मार दिया। रामदास अपनी छह वर्षीय पुत्री प्रतिमा को साइकिल पर बैठाकर दुकान पर आ रहे थे। रामदास गंभीर रूप से घायल हो गए तथा बेटी प्रतिमा टक्कर लगने की वजह से छिटककर दूर जा गिरी। दूसरा हादसा होते ही चालक छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने तीनों घायलों को मेंहदावल सीएचसी पहुंचाया। मेंहदावल पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मोहम्मद शाहिद, रामदास व प्रतिमा को जिला चिकित्सालय रेफर किया। मोहम्मद शाहिद को अभी परिजन जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुटे थे तब तक उनकी मौत हो गई। दूसरे घायल रामदास यादव की मौत भी जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में हो गई। प्रतिमा का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। एसओ रविंद्र कुमार गौतम ने बताया कि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।