फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two corona positive found

जिले में कोरोना के दो मरीज मिले, अब तक 8,143 लोग मिल चुके हैं संक्रमित

Sat, 26 Jun 2021 06:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
two corona positive found
जिले में कोरोना के दो मरीज मिले, अब तक 8,143 लोग मिल चुके हैं संक्रमित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को जिले में कोरोना के दो मरीज मिले। वहीं छह लोग ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 8,143 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके साथ ही 8024 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 23 एक्टिव केस है।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार को जिले में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें हैंसर ब्लॉक के एक और अन्य जिले के एक लोग शामिल हैं। अब तक जिले में 8,143 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 96 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 1,980 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 8,024 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 23 एक्टिव केस है। 1,538 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। शनिवार को छह लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है तो उन्हें होम आइसोलेशन कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करे और बिना मास्क के बाहर न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed