फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two cattle died due to snakebite

20 जून को धनघटा में जनसभा के लिए : जटाशंकर त्रिपाठी

Sat, 17 Jun 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 17 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two cattle died due to snakebite
भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते अतिथि।
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरा होने पर 20 जून को धनघटा में होने वाली जनसभा की सफलता के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में खड्डा के पूर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्षेत्र में महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत 20 जून को धनघटा के दुघरा में विशाल जनसभा होगी। इसमें वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री सहित कई पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष व मोर्चा के अध्यक्षों से कहा कि बूथ स्तर पर जनसभा के लिए जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को जनसभा में आने का निमंत्रण दें, ताकि जनसभा को ऐतिहासिक बनाया जा सके। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा की भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के अथक प्रयास से पार्टी नई ऊंचाई प्राप्त कर रही है। विशिष्ट अतिथि पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी ने भी बैठक को संबोधित किया। इसी क्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन सहभोज किया गया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के संयोजक ज्ञानेंद्र मिश्र, कौशलेंद्र सिंह, अमर राय, सत्यपाल पाल, किरन प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed