फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two bus stops to be built in Dharmsinhwa; approval received from the administration.

Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा में बनेंगे दो बस स्टॉप, शासन से मिली मंजूरी

Thu, 15 Oct 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two bus stops to be built in Dharmsinhwa; approval received from the administration.
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में परिवहन निगम की बसों के ठहराव के लिए दो बस स्टॉप बनाए जाएंगे। शासन से इसके लिए स्वीकृति मिलने के साथ ही धनराशि भी आवंटित हो गई है। अब नगर पंचायत प्रशासन ने बस स्टॉप निर्माण के लिए उपयुक्त स्थानों की तलाश शुरू कर दी है। स्थान का चयन होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र से कुछ दिन पहले ही गोरखपुर और सोनौली के लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन शुरू हुआ है। बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टॉप बनाने की मांग उठ रही थी। स्थानीय नागरिकों की मांग को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने और धनराशि आवंटित होने के बाद बस स्टॉप निर्माण की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन


नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, सिकरी और केचुआखोर वार्ड में सड़क किनारे उपयुक्त स्थान तलाशे जा रहे हैं। बस स्टॉप बनने से यात्रियों को बस पकड़ने और उतरने के लिए निर्धारित स्थान मिलेगा। इससे सड़क किनारे बसों का इंतजार करने में होने वाली परेशानी कम होगी। गोरखपुर और सोनौली की यात्रा करने वाले लोगों को भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नागरिक उमेश द्विवेदी, हरिशंकर द्विवेदी, गोपाल अग्रहरि, उमानाथ सैनी, सुरेश मोदनवाल, पंकज विश्वकर्मा और संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में दो बस स्टॉप बनने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।




परिवहन निगम की बसों के लिए बस स्टॉप बनाने की शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए उपयुक्त स्थानों की तलाश की जा रही है। स्थान चयनित होने के बाद बस स्टॉप पर बेंच, छाजन, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

-आशुतोष ओझा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत धर्मसिंहवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed