{"_id":"6a32f1af7f088b17170de0a6","slug":"two-brothers-beaten-up-over-a-feud-fir-registered-against-six-people-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152347-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रंजिश में दो भाइयों की पिटाई, छह पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रंजिश में दो भाइयों की पिटाई, छह पर प्राथमिकी
Thu, 18 Jun 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बाहिलपार चौराहे पर रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने दो भाइयों को लाठी-डंडों और रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में शुरू कर दी है। बाहिलपार गांव निवासी बागीशधर राय ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि 15 जून की शाम करीब सात बजे वह मोटरसाइकिल से बाहिलपार चौराहे पर स्थित एक चाय की दुकान पर रुके थे। इसी दौरान गांव के प्रभाकर राय ने रंजिश में उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
प्रभाकर राय ने फोन कर सुधाकर राय, ऋषभ राय, सुरेश राय तथा दो अन्य लोगों को बुला लिया। सभी लोग लाठी-डंडों और रॉड से लैस होकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। मारपीट में बागीशधर राय घायल हो गए।
शोर सुनकर उनका भाई शिवव्रत राय बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के अनुसार घटना की सूचना 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद