{"_id":"68aa051212e04a97fa0eecdc","slug":"two-bikes-stolen-from-in-front-of-the-house-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-137404-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घर के सामने से दो बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घर के सामने से दो बाइक चोरी
Sat, 23 Aug 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कस्बे के मोहल्ला काजीपुर से शुक्रवार की रात में चोरों ने दो बाइक चुरा ली और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में मुकामी पुलिस छानबीन कर रही है। कुशीनगर जनपद के सेवरही थानान्तर्गत मठिया भोपरिया निवासी सिकन्दर पुत्र दीनानाथ ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह मगहर के काजीपुर मुहल्ले में स्थित सेवानिवृत्त शिक्षक रामशंकर यादव के मकान में किराये पर रहते हैं। उनके साथ बिहार राज्य के सी वान जनपद के समरदह निवासी विजय कुमार पुत्र दूधनाथ भी रहते हैं। दोनों गोरखपुर के गीडा सेक्टर 26 में काम करते हैं।
रात में उनकी बुलेट तथा विजय की हीरो स्प्लेंडर दरवाजे पर खड़ी थी। रात में ही अज्ञात चोरों ने दोनों बाइक चुरा ली और मौके से फरार हो गए। चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने बताया कि छानबीन की जा रही है। अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
रात में उनकी बुलेट तथा विजय की हीरो स्प्लेंडर दरवाजे पर खड़ी थी। रात में ही अज्ञात चोरों ने दोनों बाइक चुरा ली और मौके से फरार हो गए। चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने बताया कि छानबीन की जा रही है। अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन