{"_id":"64402967e3a2de76960759c9","slug":"two-bike-riders-injured-in-the-accident-khalilabad-news-c-7-1-131950-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
Wed, 19 Apr 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
मगहर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रैना पेपर मिल के पास बुधवार को पीछे से वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मगहर चौकी के पुलिस कर्मियों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
चौकी इंचार्ज रजनीश राय ने बताया कि महुली क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी 25 वर्षीय अरुण कुमार चतुर्वेदी और 26 वर्षीय प्रभात कुमार चतुर्वेदी एक ही बाइक से गोरखपुर दवा लेने जा रहे थे। ये लोग अभी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रैना पेपर मिल के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान पीछे से आए वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक डिवाडर से टकराते हुए सड़क के दूसरी लेन में पहुंच कर गिर गई।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर मगहर चौकी इंचार्ज अपने सहयोगी सिपाहियों के साथ पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजवाया। डॉक्टरों ने दोनों का इलाज शुरू किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक को चौकी पर खड़ा करा दिया है। इसके साथ ही घायलों के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।