{"_id":"698e19f9a4533c68ca036c23","slug":"two-bike-riders-injured-in-collision-with-pickup-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145923-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर मुठही कला गांव के निकट बृहस्पतिवार को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी स्थित गंभीर देख चिकित्सकों ने सीएचसी हैंसर से जिला अस्पताल व मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर निवासी सदरू (35) पुत्र इसराइल व अमानत (65) पुत्र बल्ली बाइक से धनघटा आ रहे थे। मुठही कला गांव के निकट सामने से आ रहे पिकअप ने बाइक में टक्कर मार की। टक्कर लगने के बाद बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर बैठे दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी हैंसर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत खराब देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की स्थित नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली। पिकअप चालक घटना के बाद वाहन के साथ फरार हो गया। संवाद