फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two accused arrested for firing on Pradhan's son

Sant Kabir Nagar News: प्रधान के बेटे पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for firing on Pradhan's son
पुलिस की गिरफ्त में अमन पाल और ​शिवम। 
संतकबीरनगर। बघौली ब्लॉक क्षेत्र स्थित करैली गांव के प्रधान पुत्र पर 16 जुलाई को फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी बंटी पाठक को भी पुलिस ने दबोचा लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध असलहा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को एएसपी सुशील कुमार सिंह ने घटना का अनावरण करके जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि 16 जुलाई को देवेंद्र यादव निवासी करैली थाना बखिरा ने प्रार्थना पत्र दिया कि जब वह बघौली ब्लाॅक पर थे, उसी समय आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनको गाली दिया व मारापीटा तथा जान से मारने की नीयत से पिस्टल से उनपर फायर किया।
विज्ञापन

प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बखिरा पर केस पंजीकृत किया गया। थाना बखिरा व एसओजी संयुक्त पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 27 जुलाई को हत्या के प्रयास के मामले में संलिप्त आरोपी शिवम पाठक उर्फ बंटी पाठक निवासी सिहटीकर थाना बखिरा और अमन पाल निवासी लखनापार थाना महुली को बरदहिया बाजार अंगारा रेस्टोरेंट के पास रिषभ सिंह मकान से एक अवैध पिस्टल और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल के भाई से घटना के एक सप्ताह पूर्व हुआ था विवाद : फायरिंग की घटना में घायल प्रधान पुत्र देवेंद्र यादव के भाई से आरोपियों का विवाद व मारपीट हुआ था। जिसमे देवेंद्र ने मारपीट करने वालों से अगले दिन मिलकर मामले को रफा-दफा कराकर आपसी मान मनौव्वल करा लिया था। विपक्षी ने भी प्रधान पुत्र को आगे कोई विवाद न होने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद भी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed