फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tulsidas's birth anniversary was celebrated by singing bhajans and kirtans

Sant Kabir Nagar News: भजन-कीर्तन कर मनाई तुलसीदास की जयंती

Thu, 31 Jul 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 31 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tulsidas's birth anniversary was celebrated by singing bhajans and kirtans
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को गोस्वामी तुलसीदासजी की जयंती पर बखिरा स्थित रामजानकी मंदिर में श्रीरामचरित मानस के भरत चरित का पाठ हुआ। समापन पर आरती व प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन

गोस्वामी तुलसीदास की जयंती प्रतिवर्ष श्रीरामजानकी मन्दिर में मनाई जाती है। कस्बे के लोग इस आयोजन में जमकर भागीदारी करते है। वरिष्ठ अध्यापक विनोद कुमार ने बताया श्रावण माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर ही तुलसीदास जी का जन्म हुआ था। ऐसे में आज की तिथि 31 जुलाई को तुलसीदास जी की जयंती मनाई जा रही है। वह भगवान राम के प्रति अपनी अनंत भक्ति के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन

उनकी एक दोहा का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘’’’तुलसी’ काया खेत है, मनसा भयौ किसान। पाप-पुन्य दोउ बीज हैं, बुवै सो लुनै निदान।। इसके बाद श्रीरामचरित मानस के भरत चरित का वर्णन किया गया। इसमें भरत का अयोध्या व बड़े भाई भगवान राम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति का वर्णन है। वर्तमान पीढ़ी को आज मानस के आदर्शों पर चलकर मानव जीवन को सफल व उद्देश्यपूर्ण बनाना चाहिए। भरत चरित संपन होने के बाद आरती व प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed