फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tully district panchayat meeting in the absence

फिर कोरम के अभाव में टली जिला पंचायत की बैठक

Sun, 03 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 03 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tully district panchayat meeting in the absence
बैठक में बोलते ‌जिला पंचायत अध्यक्ष । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
जिला पंचायत की विकास भवन सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक एक बार फिर कोरम के अभाव में टल गई। बैठक में सिर्फ छह सदस्य ही पहुुंचे। अब यह बैठक 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से ही उसी स्थान पर होगी। इस बीच असंतुष्ट गुट ने 26  जिला  पंचायत सदस्यों के समर्थन का दावा करते हुए शहर के एक होटल में बैठक कर रणनीति तैयार की। असंतुष्ट सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के प्रति उनकी जवाबदेही है, ऐसे में समान रूप से सभी क्षेत्रों में विकास की कार्ययोजना बनाई जाए और पारदर्शी तरीके से सदस्यों को बैठक का एजेंडा उपलब्ध कराया जाए। जब तक ऐसा नहीं होगा बैठक में नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को  दोपहर में साढ़े बारह बजे बैठक शुरू होने थी, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष  यादव, सीडीओ लालजी यादव, अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार सिंह, डीसी मनरेगा विनय श्रीवास्तव, सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम अधिकारी और कुछ जिला पंचायत सदस्य पहुंचे और कुछ देर तक अन्य जिला पंचायत सदस्यों के बैठक में आने का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद भी जब सदस्य नहीं पहुुंचे तो कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

  इधर असंतुष्ट जिला  पंचायत सदस्यों ने एक होटल में बैठक की। जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद और अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि उनकी लड़ाई सभी जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य कराने के लिए है। जब तक समान रूप से विकास की कार्ययोजना नहीं बनती है और सदस्यों कार्य योजनाओं के बारे में विस्तृत एजेंडा नहीं मिलता तब तक बैठक से दूर रहेंगे। असंतुष्ट गुट की बैठक में जिला पंचायत सदस्य नीना देवी, रूखसाना खातून, बलिराम यादव, संजय यादव, अर्जुन प्रसाद,  साबरा खातून, इमराना खातून, इसरत जहां, मालती देवी, प्रमोद यादव,ऊषा देवी,  प्रेमलता सिंह राठौर, मुकेश कुमार यादव, वीरेंद्र पांडेय, जब्बार अली,  अवधेश, कलीमुन्निशा, गयासुद्दीन चौधरी, संजय राना, संतोष चौहान, मेहताब आलम, प्रेमलता के साथ ही प्रतिनिधि देवेंद्र चौधरी, जवाहिर लाल, अरुण चंद्र, संजय सिंह राठौर आदि शामिल रहे। दूसरी तरफ अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी गई है, अब 11 अप्रैल को जिला पंचायत की बैठक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed