{"_id":"6499e13f31d38a265e080b44","slug":"truck-theft-in-fir-khalilabad-news-c-207-1-sgkp1002-455-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चार महीने बाद ट्रक चोरी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चार महीने बाद ट्रक चोरी का केस दर्ज
Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के तेनुआ से चार माह पहले हुए ट्रक के चोरी के मामले में पैकोलिया पुलिस ने न्यायालय की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के शिवा कालोनी निवासी अम्बिका प्रसाद गुप्ता ने एसीजेएम द्वितीय न्यायालय में वाद किया। आरोप लगाया है कि मेरा ट्रक लेकर ड्राइवर 21 फरवरी को माल भाड़े के लिए गौर बाजार की तरफ़ जा रहा था। रात करीब 8.30 बजे पैकोलिया थानाक्षेत्र के तेनुआ के पास पहुंचने पर रेडिएटर में कूलेन्ट समाप्त हो जाने के कारण इंजन गर्म हो गया। ड्राइवर ने भारी नुकसान से बचाने के लिए तेनुआ में ट्रक खड़ा कर हर्रैया कूलेंट लाने चला गया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वापस आने पर वहां ट्रक नहीं था। काफी खोजबीन करने पर पता नहीं चल पाया। डायल 112 पर तथा थाने पर सूचना दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर ट्रक चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।