फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   truck-tanker colided on highway

आमी नदी पुल पर भिड़े ट्रक और टैंकर, एक घंटा वन वे रहा हाईवे

Sun, 09 Jan 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
truck-tanker colided on highway
आमी नदी पुल पर भिड़े ट्रक और टैंकर, एक घंटा वन वे रहा हाईवे
विज्ञापन

मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित आमी नदी पुल पर ट्रक व टैंकर आमने सामने टकरा गए। टैंकर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने घायल खलासी को संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद में भर्ती कराया। इस घटना से लगभग एक घंटे हाईवे पर आवागमन वन वे रहा।

रविवार को खलीलाबाद से गोरखपुर की ओर लिक्विफाइड गैस से भरा टैंकर जा रहा था। हनुमान मंदिर से आगे आमी नदी पुल के निकट विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। घटना के बाद ट्रक का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। इस घटना में ट्रक का खलासी घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज कर हाईवे पर फंसे टैंकर को हटाने में लग गई। टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। वह आगे नहीं बढ़ पा रहा था। इसके कारण हनुमान मंदिर से लेकर कसरवल तक हाईवे लगभग एक घंटे तक वन वे रहा। चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय ने बताया कि गोरखपुर जिले की सीमा से एक ट्रक दुर्घटना कर भाग रहा था। उसके कारण यह हादसा हुआ। जाम को हटवा दिया गया है। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed