फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The road along the Saryu Canal is in poor condition; the gravel has come loose.

Sant Kabir Nagar News: सरयू नहर की सड़क खराब, उखड़ गई हैं गिट्टियां

Tue, 27 Oct 2026 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The road along the Saryu Canal is in poor condition; the gravel has come loose.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। विकासखंड सेमरियावां में चिउटना से भैंसवरियां तक सरयू नहर की पटरी पर बनी सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी है। जगह-जगह गड्ढे और बिखरे पत्थर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं।
करीब ढाई साल पहले बनी इस सड़क की बदहाली से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मरम्मत कराने की मांग की है। सड़क का निर्माण वर्ष 2023 में किया गया है।
विज्ञापन

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से सरयू नहर शाखा खलीलाबाद के किनारे चिउटना से भैंसवरियां स्थित सरयू नहर पुल तक लगभग पांच किलोमीटर लंबी पिच सड़क का निर्माण कराया गया था। इस परियोजना पर दो करोड़ 56 लाख 46 हजार रुपये खर्च किए गए। सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि जिला मुख्यालय खलीलाबाद पहुंचने के लिए उन्हें सीधा और कम दूरी वाला रास्ता मिलेगा। साथ ही सेमरियावां चौराहे पर जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में सड़क बनने से आसपास के गांवों के लोगों में खुशी थी लेकिन निर्माण के कुछ महीने बाद ही सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगीं। धीरे-धीरे सड़क की हालत बिगड़ती गई और अब कई स्थानों पर गड्ढे तथा बिखरे पत्थर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed