{"_id":"67a3b27df9682443eb081344","slug":"truck-overturned-driver-and-passenger-narrowly-escaped-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-128106-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे चालक व खलासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे चालक व खलासी
Thu, 06 Feb 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित नेदुला के पास मंगलवार रात लगभग 11:30 बजे एक ट्रक पलट गया। घटना में चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। गाड़ी में लदा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
बाराबंकी जनपद के असंदरा क्षेत्र के सिधौर निवासी देशराज ने शिकायत में बताया कि उनकी ट्रक बाराबंकी का पूरे सिवा निवासी ड्राइवर सुधीर कुमार चलाता है। तीन फरवरी की रात में कुर्सी फतेहपुर बाराबंकी से कोल्ड ड्रिंक्स लेकर गाड़ी से बिहार के पूर्णिया जा रहा था। चार फरवरी रात 11.30 बजे के करीब खलीलाबाद क्षेत्र के नेदुला चौराहा स्थित हाईवे के पास गाड़ी के सामने अचानक जानवर के आ जाने से डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। इसमें किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी।