फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Truck loaded with sand overturned, driver and attendant narrowly escaped

Sant Kabir Nagar News: बालू लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे ड्राइवर व खलासी

Fri, 01 Sep 2023 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Truck loaded with sand overturned, driver and attendant narrowly escaped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बखिरा। क्षेत्र के भंडारी के निकट बालू लदा ट्रक पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। क्रेन मंगाकर देर शाम तक ट्रक को गड्ढे से बाहर निकालने का काम चल रहा था।


ट्रक खलासी मो. सिराज ने बताया कि ट्रक बलिया से बालू लादकर बांसी जा रहा था। खलीलाबाद-बखिरा मुख्यमार्ग पर भडारी के निकट सड़क किनारे दलदल होने से बालू लदा ट्रक धंसकर पलट गया। ट्रक के चारों पहिये ऊपर हो गए। गनीमत रही किसी की जान नहीं गई। हालांकि ट्रक के गड्ढे में गिरने से कुछ पेड़ व बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। क्रेन को बुलाकर ट्रक को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। क्रेन से ट्रक को गड्ढे से बाहर निकालते समय मुख्य मार्ग पर जाम जैसी स्थिति हो गई थी। इसकी सूचना महराजगंज निवासी ट्रक मालिक अब्दुल कलाम को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed