{"_id":"663bc675ba7faf30240ae960","slug":"truck-loaded-with-animals-got-punctured-smugglers-fled-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114090-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पशुओं से लदा ट्रक हुआ पंक्चर, भागे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पशुओं से लदा ट्रक हुआ पंक्चर, भागे तस्कर
Thu, 09 May 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 09 May 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
राम जानकी मार्ग पर भक्ता गांव के पास की घटना
- पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात तस्करों के विरुद्ध केस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बुधवार को राम जानकी मार्ग पर भक्ता गांव के पास पशु लदा ट्रक पंक्चर हो गया। जिससे ट्रक को छोड़कर चालक समेत तस्कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक के साथ पशुओं को कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रक चालक और पशु तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। बरामद पशुओं को गौ आश्रय केंद्र मझौरा भेज दिया गया है।
सात पशुओं से लदा ट्रक धनघटा से सिकरीगंज की सुबह करीब पांच बजे जा रहा था। ट्रक जब भक्ता गांव के करीब पहुंचा तो अचानक उसका अगला पहिया पंक्चर हो गया। ट्रक पंक्चर होने के बाद चालक व उसमें बैठे तस्कर ट्रक को वहीं पर छोड़कर भाग निकले। पशुओं से लदा ट्रक सड़क पर खड़ा रहने की सूचना गांव के लोग बसवारी गांव पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पुलिस पहुंचकर पशुओं और ट्रक को कब्जे में ले लिया। सूत्रों का कहना है कि ट्रक में पशु आजमगढ़ से लादकर ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध इस मामले में केस दर्ज किया गया है।