{"_id":"6765aff58c43fe54d8092066","slug":"truck-hits-bike-father-dies-son-injured-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125875-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर पिता की मौत, बेटा घायल
Fri, 20 Dec 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र सेमरियावां गांव के पोखरवा पुरवा के एक व्यक्ति की सहजनवां के पास ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। सेमरियावां गांव के पोखरवा पुरवा के जमील अहमद (56) पुत्र मो. सलीम शुक्रवार को अपने बेटे वसीक अहमद (22) के साथ बाइक पर सवार होकर गोरखपुर इलाज कराने जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सहजनवां के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए। ट्रक ने जमील को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा सड़क से दूर जा गिरा, उसको भी चोटें आईं।
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम : जमील अहमद सेमरियावां चौराहे पर कपड़ा सिलाई का कार्य करते थे। मृतक जमील अहमद के चार बेटे और पांच बेटियां हैं जिनमें से तीन बेटों एवं तीन बेटियां की शादी हो चुकी है। एक बेटा वसीक अहमद (22) और दो बेटियां रिजवाना खातून (19) व आशियाना (17) की शादी अभी नहीं हुई है। पत्नी अख्तरून्निशां पति की अचानक दुर्घटना में मौत से आहत हैं।