फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One killed in Road accident in Sant kabir nagar

संतकबीरनगर: पेड़ से टकराया बेकाबू ट्रक, चालक के बेटे की मौत

Fri, 03 Jul 2020 08:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2020 08:01 PM IST
सार

  • ड्राइवर घायल, कानपुर से प्याज लाद कर लौट रहे थे महराजगंज
  • पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंपा

विज्ञापन
One killed in Road accident in Sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के बखिरा क्षेत्र में बीएमसिटी मार्ग पर शुक्रवार सुबह रमवापुर गांव के निकट बेकाबू ट्रक के पेड़ से टकरा जाने से ड्राइवर के बेटे की मौत हो गई जबकि चालक पिता घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र के परसा महंत गांव निवासी 55 वर्षीय त्रिलोकी यादव ट्रक लेकर कानपुर गए हुए थे। साथ में उनका 18 वर्षीय बेटा विवेक यादव भी गया था। कानपुर से ट्रक में प्याज लाद कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार भोर में लोग अभी बीएमसीटी मार्ग पर स्थित रमवापुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गया। हादसे में बाप-बेटे घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से पुलिस घायल बाप-बेटे को मेंहदावल सीएचसी भेजवाई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल बाप-बेटे जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए। जिला अस्पताल ले जाते दौरान रास्ते में बेटे विवेक की मौत हो गई। जबकि चालक त्रिलोकी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।


विवेक का भाई विंध्याचल ने बताया कि निजी ट्रक लेकर पिता त्रिलोकी यादव कानपुर से लौट रहे थे। साथ में छोटा भाई विवेक भी था। हादसे में छोटे भाई विवेक की मौत हो गई। जबकि पिता की हालत गंभीर है। कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज हरिकेश भारती ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed