{"_id":"671e915ba1caaa285d052435","slug":"truck-driver-applied-brakesbus-collided-from-behind-driver-died-on-the-spot-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-122908-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रक चालक ने लगाया ब्रेक...पीछे से भिड़ी बस, चालक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रक चालक ने लगाया ब्रेक...पीछे से भिड़ी बस, चालक की मौके पर मौत
Mon, 28 Oct 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के मनियरा के पास शनिवार देर रात एक बस ट्रक में पीछे से भिड़ गई। मौके पर ही बस चालक की मौत हो गई। हालांकि बस में कोई सवारी नहीं थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बस कंडक्टर की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि बस कंडक्टर मनीष तोमर निवासी बड़ौत बागपत थाना चौधरान पट्टी जनपद बागपत ने तहरीर में बताया कि वह निजी बस का कंडक्टर है। बस ड्राइवर सुधीर मलिक निवासी मुजफ्फरनगर बिहार के साथ खाली बस लेकर शामली से शहिबगंज झारखंड जा रहे थे। शनिवार रात 11:30 बजे हाईवे स्थित मनियरा के पास उनकी गाड़ी से आगे चल रहे ट्रक के चालक ने बिना किसी संकेतक के ही लापरवाहीपूर्वक ब्रेक लगा दिया, जिससे चालक सुधीर बस समेत ट्रक में जा घुसा। मौके पर ही बस चालक की मौत हो गई। घटना में सारी गलती ट्रक चालक की है।
कोतवाल ने बताया कि कंडक्टर की सूचना के बाद मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।