{"_id":"6539729adf058e713a047f6a","slug":"truck-crushes-four-students-one-dead-three-injured-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-4649-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रक ने चार छात्रों को रौंदा, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रक ने चार छात्रों को रौंदा, एक की मौत, तीन घायल
Thu, 26 Oct 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हाईवे स्थित नवीन मंडी के पास बुधवार की भोर में टहलने निकले चार छात्रों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। दो की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के थवईपार निवासी देंवेंद्र नाथ का बेटा मिथलेश (15) सूर्या इंटर कॉलेज चुरेब में कक्षा 10 का छात्र था। वह बुधवार की भोर में करीब पांच बजे के करीब गांव के ही अपने दोस्त अनमोल, आयुष, वैभव के साथ टहलने निकला था। टहलते टहलते वह सरैया नवीन मंडी के पास पहुंचा। उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चारों को कुचल दिया। मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई। अनमोल, आयुष और वैभव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भेजवाया गया। अनमोल और आयुष की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि वैभव का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
पीड़ित पिता देवेंद्र नाथ ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का जीवन-यापन करते हैं। उनके दो बेटे हैं और छोटा बेटा मिथलेश हाईस्कूल का छात्र था और वह काफी होनहार था। बेटे की मौत से पिता सदमे में हैं। पुलिस ने मिथलेश का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।