फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Truck collided with car, one killed, two injured

Sant Kabir Nagar News: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Sun, 23 Jul 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with car, one killed, two injured
- कोतवाली क्षेत्र के चुरेब के पास हुई घटना
विज्ञापन

-अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के चुरेब हाइवे के पास ट्रक ने एक कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। इस दौरान कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा निवासी अजय पुत्र रामशंकर और सत्येंद्र पुत्र रामशंकर तथा कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी इबरार पुत्र मोहम्मद इस्लाम 25 वर्ष शनिवार की शाम को बस्ती से बरदहिया बाजार में सामान की खरीदारी करने आए थे। वह लोग खरीदारी करने के बाद कार से वापस बस्ती जा रहे थे।
विज्ञापन


रात में 10 बजे के करीब वह लोग जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के चुरेब ओवरब्रिज के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रही ट्रक ने कार में साइड से टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा होे गई। लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जिसमे इबरार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। साथ ही दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना के बाद परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक इबरार के भाई निसार अहमद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज किया है।


रात दस बजे तक वापस लौटने की बात कहकर निकला था इबरार
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के चुरेब के पास ट्रक की टक्कर से कार में सवार इबरार की मौत से परिवार के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। इबरार फल की दुकान लगाता था। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। पत्नी साबरीना का रो-रोकर बुरा हाल था। इबरार के भाई निसार ने बताया कि शनिवार को वह यह कहकर गए थे कि रात 10 बजे तक वापस आ जाएंगे पर उनके निधन की सूचना आई। पिता की मौत से तीनों बच्चे गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed