फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tried to take admission with the help of fake marksheet

फर्जी मार्कशीट के सहारे प्रवेश लेने की कोशिश की

Sat, 06 Aug 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tried to take admission with the help of fake marksheet
एचआर इंटर कॉलेज में फर्जी अंक पत्र मिलने की सूचना पर जांच करती पुलिस। - फोटो : KHALILABAD
फर्जी मार्कशीट के सहारे प्रवेश लेने की कोशिश की
विज्ञापन

- शिक्षकों ने पकड़ा मामला, छात्र को पुलिस हिरासत में भेजा
-एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद का मामला
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में कक्षा 11 में प्रवेश लेने की कोशिश कर रहे एक छात्र को शिक्षकों ने पकड़ लिया। आरोप है कि छात्र की हाईस्कूल की मार्कशीट फर्जी है और उसके पास तीन तरह के हाईस्कूल की मार्कशीट हैं। शिक्षकों ने छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा ने बताया कि एक छात्र पिछले वर्ष 2021 में हाईस्कूल की मार्कशीट लगाकर कक्षा 11 में प्रवेश लिया था। इस साल पुन: हाईस्कूल की दूसरी मार्कशीट लगाकर फिर से कक्षा 11 में प्रवेश लेने की कोशिश कर रहा था। प्रत्येक वर्ष की अलग-अलग मार्कशीट पर अलग-अलग जन्म तिथि अंकित है। यह छात्र बच्चों के साथ शिक्षकों को भी धमका रहा था। जिसके बाद शिक्षकों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह छात्र वर्ष 2012 में भी हाईस्कूल पास है। 2014 में इंटरमीडिएट करके बीकॉम भी कर चुका है। प्रधानाचार्या की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और छात्र से पूछताछ में जुट गई। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed