फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tricolor yatra took out from place to place in rural areas including city

शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह निकली तिरंगा यात्रा

Sun, 14 Aug 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra took out from place to place in rural areas including city
शहर में तिरंगा यात्रा निकालते सांसद, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष। - फोटो : KHALILABAD
शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह निकली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

शहीदों को नमन किया गया
संतकबीरनगर। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर रविवार को शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई। साथ ही शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से पूर्व चेयरमैन जगत जायसवाल के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा बैंक चौराहा, गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद तिराहा होते हुए मेंहदावल बाईपास तक गई। यहां पर डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर अब्दुल्ला खान, शेषनाथ यादव, रविंद्र तिवारी, आदित्य सिंह गौरव, जकाउल्लाह, अंकुर पंडित, रमेश गौड़, गोलू यादव, विकास, राजन जायसवाल, विनोद जायसवाल, बाबू भटनागर, वसीउल्लाह इमरान और गोपी जायसवाल आदि मौजूद थे। इसी तरह से साधन सहकारी समिति के कर्मचारी ने अपने समितियों पर तिरंगा लगाया। साधन सहकारी समिति लिमिटेड रमवापुर पठान के सचिव रितेश श्रीवास्तव ने शहीदों को याद किया। इस अवसर पर शिशिर श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। इसी क्रम में स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में तिरंगे झंडे का वितरण हुआ। यहां पर निदेशक विशाल कुमार सिंह, सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, मनीष कुमार और अनुपम शर्मा आदि मौजूद थे। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार रामेश्वर प्रसाद मौर्य एवं बिंदु देवी मेमोरियल एकेडमी ठाकुराडाडी के छात्रों तिरंगा यात्रा निकाली, जो धनघटा, प्रसादपुर, मलौली, कटार शुक्ल, मिठना सिठना, कुरमौल तक गई। इस अवसर पर प्रबंधक रविंद्र प्रकाश मौर्य, गौरव कुमार मौर्य, रामकेवल यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, अर्चना आदि मौजूद थीं। इसी तरह सैन्य एकेडमी हैंसर में सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं ने बाइक रैली निकाली। इस मौके पर एकेडमी के प्रबंधक राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed