फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tricolor yatra removed, message of patriotism

नकाली गई तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

Thu, 11 Aug 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra removed, message of patriotism
मगहर में तिरंगा यात्रा निकालते पुलिसकर्मी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
नकाली गई तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश
विज्ञापन

मगहर में पुलिस बैंड के साथ निकली यात्रा कबीर चौरा परिसर में समाप्त हुई
संतकबीरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया गया।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार डीएम व एसपी के निर्देश पर पुलिस बैंड के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर के गांधी आश्रम चौराहे से तिरंगा यात्रा शुरू होकर कबीर चौरा परिसर में स्थित पार्क में समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में सीओ सदर अंशुमन मिश्रा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। तिरंगा यात्रा निकालने का मकसद लोगों को जागरूक करना है। कोतवाल विजय नरायन प्रसाद ने कहा कि कबीर ने देश की एकता-अखंडता व प्रेम के साथ सौहार्द की बात कही है। आज इस तिरंगा यात्रा के दौरान यह देखने को मिला है। हम एक हैं और एक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रामशंकर यादव, विजय दूबे, संगीत वर्मा, नवीन कुमार श्रीवास्तव, अभिमन्यु सिंह, अवधेश सिंह, त्रिलोकी वर्मा मौजूद रहे। इसी क्रम में नगर पंचायत की चेयरमैन संगीता वर्मा के नेतृत्व में कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें संत कबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह आदि शामिल रहे। यह तिरंगा यात्रा संत कबीर निर्वाण स्थली से निकलकर गांधी आश्रम, काजीपुर चौराहा, सूती मिल चौराहा, शेरपुर, मगहर पुलिस चौकी से वापस होते हुए इसी मार्ग से तेली टोला मोहल्ले से होकर शाही जमा मस्जिद पहुंची। जहां पदयात्रा का स्वागत मदरसा अरबिया शाही जामा मस्जिद के विद्यार्थियों ने हाथ में तिरंगा लेकर किया।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के बसवारी गांव चौराहे से हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक गणेश चंद चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। लोगों से कहा कि उम्मीद है पूरे क्षेत्र में घर-घर जाकर तिरंगा लगाएंगे। यात्रा मुंडेरा शुक्ल चौराहा, तामा, खांजो, लोहरैया, बभनौली, संठी, जिगना चौराहा आदि क्षेत्रों से होकर गुजरी। इस दौरान दिलीप राय, सच्चिदानंद निगम, राजन राय, दुर्गा राय, संतोष पाल, संजय सिंह राठौर, श्याम नारायण पाल, दुर्गेश राय, अमर राय, ओंकार राय आदि मौजूद रहे।

बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत बखिरा के कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। नेतृत्व ईओ दिनेश सिंह ने किया। नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर यह यात्रा पुलिस चौकी, अस्पताल, अमरडोभा चौराहा, मंगल बाजार, सहजनवां तिराहा, इंटर कॉलेज तिराहा से होते हुए वापस कार्यालय पहुंची। ईओ ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर आजादी का जश्न मनाना चाहिए। इस दौरान संदीप पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed